sad shayari for boys # whatsapp status and instgram bio
SAD SHAYARI FOR BOYS # WHATSAPP STATUS AND INSTGRAM BIO
कहीं आग साजिशों की कहीं आँच नफरतों की,
कोई बाग जल रहा है ये मगर मेरी दुआ है,
मेरे फूल तक न पहुँचे ये हवा तज़ामतों की
4-आइने में अक्सर जो अक्स नज़र आता है,
खुद से लड़ता हुआ एक शख़्स नज़र आता है,
वो किसी बात पे खुद से खफा लगता है,
नाकाम मोहब्बत का नक्श नजर आता है।
मोहब्बत में ठिकाना न रहा...
मोहब्बत में न अपना कोई ठिकाना रहा,
सारी उम्र बस उनका आना-जाना रहा,
हमने राज खुलने न दिए दिल के उनपर,
खतों में हर्फ़ का लिखना मिटाना रहा
कुछ मैं भी थक गया...
कुछ मैं भी थक गया उसे ढूँढ़ते हुए,कुछ ज़िन्दगी के पास भी मोहलत नहीं रही,
उसकी हर एक अदा से झलकने लगा खलूस,
जब मुझको ऐतबार की आदत नहीं रही।
चाहत बिछड़ने लगी...
अब तो तबियत हमारी बिगड़ने लगी है,
कोई चाहत जो हमसे बिछड़ने लगी है,
आरज़ू जो कोई दिल में दबी रह गयी,
अब बन के धुआँ कहीं उड़ने लगी है,
हर अक्स तेरा दिल की गहराई में है,
अफसोस होता है...
अफसोस होता है जब
हमारी पसंद कोई और चुरा लेता है,
ख्वाब हम देखते हैं और
हकीक़त कोई और बना लेता है।
प्यार को सजदा...
आखिरी बार तेरे प्यार को सजदा कर लूं,लौट के फिर तेरी महफ़िल में नहीं आऊंगा,
अपनी बर्बाद मोहब्बत का जनाज़ा ले कर,
तेरी दुनिया से बहुत दूर चला जाऊंगा।
वही बेगाने चेहरे...
तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है कि मर जायें,
वही आँसू, वही आहें, वही ग़म है जिधर जायें,
कोई तो ऐसा घर होता जहाँ से प्यार मिल जाता,
वही बेगाने चेहरे हैं जहाँ जायें जिधर जायें।

Comments
Post a Comment